IMG 20250320 WA0011

विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र

संवाददाता राहुल राज

लखीमपुर खीरी – जिला लखीमपुर खीरी के तहसील निघासन क्षेत्र की झंडी चौकी के अंतर्गत एक गांव में नाबालिक युवती का सहतूत के पेड़ से लटकता मिला शव। वहीं मृतिका नाबालिक युवती की माता ने बताया कि मेरी पुत्री का शव पेड़ की टहनी में लटकता मिला व दुष्कर्म के बाद कत्ल की आशंका जताई और कहा कि पुत्री के दोनों पैरों में चप्पल थी।

परिजनों के द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को गांव के कुछ मजदूर गन्ना काटते हुए जब खेत में लगे सहतूत के पेड़ पास गए तो देखा कि किशोरी का शव देखकर घबरा गए और करीब आधे घंटे के बाद शव की शिनाख्त हो सकी। एक गांव निवाशी व्यक्ति ने बताया कि उसकी दो नंबर की बेटी 17 मार्च को दोहरा दो बजे घर से बिना बताए कही चली गई थी। उसके बाद परिवजनों के द्वारा उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार वाले पुलिस को बिना सूचना दिए तलाश करते रहे। और बुधवार सुबह 10 बजे सेमरा पुरवा के मजदूर गांव के पास गन्ना छील रहे थे। बबूल के पेड़ के नीचे सहतूत का एक पतला पेड़ लगा था उसी पेड़ की पतली टहनी से उसके दुपट्टे से किशोरी का शव लटका रहा था। आधे से अधिक शव जमीन पर लेटा हुआ था।

screenshot VID 20250320 WA0014 1742462822151

किशोरी के पिता ने बताया कि उसके जमीन आदि न होने के कारण वह देहरादून में मजदूरी करने गए थे। यहां से वह होली से पहले घर गए थे। उसके एक बेटा और चार बेटियां है।शहतूत की पतली टहनी से शव पुराने दुपट्टे से गर्दन पर बंधा था और शव आधे से अधिक जमीन पर लेता था यदि उसने फांसी लगाई तो दोनों पैर में चप्पल कैसे पहने है। जमीन से तीन फुट की दूरी से वह फांसी कैसे लगा सकती है। फांसी लगने के दौरान उसके मशक्कत करने के कोई भी निशान आदि नहीं मिले है।

पुलिस के अनुसार उसके शरीर पर कोई भी चोट के निशान भी नहीं थे देखने से लग रहा था कि उसको घसीटने के बाद उसको दुपट्टे से लटकाया गया है। पुराना दुपट्टा था किशोरी का वजन से कैसे नहीं फटा यह सब जांच का विषय बन हुआ है। किशोरी की मां और उसकी बहन मजदूरी आदि करके पेटी पालती है। आशंका है कि हत्या के बाद उसके शव को दूसरे स्थान पर गांव से एक किलोमीटर दूर दल गया था किशोरी के मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। किशोरी के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

IMG 20250320 WA0012

निघासन क्षेत्र की इस घटना को सुनने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री नंदकिशोर आर्या और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि किसी प्रकार की आपको तकलीफ हो तो तुरंत हमे अवगत कराए आपकी समस्या के हमारा संगठन हर समय तैयार रहेगा। पीड़ित के घर पहुंचे भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया के ब्लॉक अध्यक्ष चेतराम यादव, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार निषाद, रमियाबेहड़ ब्लॉक अध्यक्ष शिव पूजन, निघासन ब्लॉक महामंत्री ओमप्रकाश मौर्य, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार, सुशील कुमार, रिहान, रामसागर, राकेश कुमार सहित काफी संख्या में पहुंचे पदाधिकारी कार्यकर्ता।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *