विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी तहसील निघासन क्षेत्र में 2 ट्रक और 3 पिकअप सीज कर दिए।गन्ना ओवरलोडिंग पर आरटीओ की कार्यवाही कर पुलिस को सौंपे, लखीमपुर खीरी में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। एआरटीओ ने सिंगाही थाना क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना भरके ले जा रही दो ट्रक और तीन पिकअप को सीज कर दिया है। बुधवार को सिंगाही-बेलरायां मार्ग पर एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी ने यह कार्यवाही की और चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात में कई खामियां पाई गई। जिसके बाद सभी वाहनों को सिंगाही पुलिस के हवाले कर दिया गया।एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी ने कहा कि नियमित चेकिंग अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है। और उन्होंने वहां चालकों को सलाह दी कि वे परिवहन नियमों का पालन करें और सभी कागज़ात सुरक्षित और दुरुस्त रखें। जिससे उनको किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।सिंगाही थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सीज किए गए सभी वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही से क्षेत्र में नियम तोड़कर चलने वाले वहां चालकों में हड़कंप मच गया है। वहां चालकों में हड़कंप मचने के बाद कुछ दिनों तक वाहन चालकों के द्वारा किसी भी प्रकार की गलतियां नजर नहीं आएंगी।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *