InShot 20250319 230909964

विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में राष्ट्रीय जागरण अभियान के तहत शारदा पेट्रोलियम, दुधवा तिराहा, पलिया कलां – खीरी में बुधवार से पांच दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

InShot 20250319 230942134

गायत्री यज्ञ के पहले दिन पलिया कलां में शारदा पेट्रोलियम, दुधवा तिराहा से पलिया कलां में गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई, जिसमें बड़ी तदाद में महिलाएं शामिल हुई और S.H.O. पलिया कलां मय फोर्स के साथ कलश यात्रा की सुरक्षा में तात्पर्य रहे। और यह कलश यात्रा नगर भ्रमण करके पुनः शारदा पेट्रोलियम दुधवा तिराहा के पास यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई। इसके बाद संध्या में संध्या आरती व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। वहीं गुरुवार को प्रज्ञा योग, ध्यान और साधना के साथ यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। और साथ में वहीं रविवार को पूर्णाहुति होगी।

IMG 20250319 140238258 HDR

9 कुण्डीय श्री गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा

दिनांक : 19,20,21,22,23 मार्च 2025

स्थान : शारदा पेट्रोलियम, दुधवा तिराहा, पलिया कलां-खीरी

*कार्यक्रम*

19 मार्च 2025 बुधवार को प्रातः 9 बजे कलश शोभा यात्राशाम 7 बजे प्रवचन (आद्यशक्ति गायत्री-युगशक्ति गायत्री)

20 मार्च 2025 बृहस्पतिवार प्रातः 8 बजे देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता गोष्ठीशाम 7 बजे प्रवचन/प्रज्ञा पुराण कथा

21 मार्च 2025 शुक्रवारप्रातः 8 बजे गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार 12 से 2 बजे युवा सम्मेलन2 से 4 बजे दाम्पत्य शिविरशाम 7 बजे प्रवचन/प्रज्ञा पुराण कथा

22 मार्च 2025 शनिवारप्रातः 8 बजे गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता गोष्ठीशाम 7 बजे प्रवचन/प्रज्ञा पुराण कथा

23 मार्च 2025 रविवारप्रातः 8 बजे गायत्री महायज्ञ, पूर्णाहुति एवं संस्कार शाम 7 बजे दीप महायज्ञ, सम्मान समारोह एवं विदाई

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *