विश्व सेवा संघ,संवाददाता

अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी तहसील निघासन के ग्राम पंचायत बरोठा में होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने परंपरागत रूप से होलिका दहन भी किया। और साथ में होलिका दहन के दौरान ग्रामवासियों ने एक – दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। और ग्राम पंचायत बरोठा में लोगों के साथ होली खेलने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय भारत सरकार उपमहानिदेशक विवेक शुक्ला भी मौजूद रहे और साथ में संजय शुक्ला, राम कृपा पाण्डेय, नेकिराम शुक्ला, अरविन्द शुक्ला(भगत),मुन्ना लाल आदि ग्रामवासी मौजूद रहे|

यह होली रंगों का त्योहार है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है। होलिका दहन के बाद अगले दिन रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। होलिका दहन स्थलों पर मोहल्लों और चौराहों में विशेष व्यवस्था की गई। लोगों ने डीजे की धुनों पर नृत्य किया। ग्राम पंचायत बरोठा में होली में रंगों के साथ हुड़दंग के साथ गाँव में धमहर के साथ घूमा गया|

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *