विश्व सेवा संघ

निघासन तहसील प्रभारी अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझली पुरवा निवासी सालिक राम देहरादून मजदूरी करने गए थे। जो की चार महीने से दिन रात मजदूरी कर के 32000 रुपए इकट्ठा किए थे। जिसके बाद होली के अवसर पर युवक देहरादून से अपने गांव मंझली पुरवा वापस आ रहा था। जिसके लिए उन्होंने चौधरी बस सर्विस की बस का सहारा लिया जो कि निघासन से देहरादून आती जाती है। युवक ने चौधरी बस सर्विस बस में अपनी टिकट निघासन के लिए कटवा कर निघासन आ रहे थे। तो कंडक्टर के द्वारा सालिक राम से बैग ले लिया गया जिसमें 32000 रुपये व कपड़े घरेलू सामान रखा हुआ था जिसके बाद कंडक्टर के द्वारा उसका बैग बस की डिग्गी में डाल दिया गया। युवक यात्रा करने के बाद जब निघासन चौराहे पर बस रुकी तो युवक बस से उतर कर कंडक्टर से अपना बैग मांगा तो उन्होंने बताया कि हम आपका बैग हम नहीं जानते हैं, जिसकी हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। कंडक्टर ने युवक के साथ गाली गलौज करके भगा दिया। जबकि युवक ने बस स्टाप व कंडक्टर के ही द्वारा बस की डिग्गी में ₹32000 रुपये से भरा बैग रखा गया था। जिसके बाद ग्राम पंचायत मंझली पुरवा निवासी सालिक राम दर-दर की ठोकने खाने को मजबूर हो गए है। जिसके चलते उन्होंने निघासन कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही करने की लगाई गुहार लगाई है। युवक सालिक राम की आस अब निघासन कोतवाली पर टिक्की है सालिक राम का कहना है कि कोतवाल साहब जल्द से जल्द कार्यवाही करें।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *