विश्व सेवा संघ

तहसील प्रभारी अभय पाण्डेय

निघासन (खीरी) – निघासन क्षेत्र में पलिया जाने वाली रोड पर बौधिया कलां की क्रेशर के पास बहुत ही भयानक एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें बाइक चालक की टक्कर अज्ञात वाहन से हुई है जिससे बाइक चालक काफी दूर तक घसीटते हुए चला गया है और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है बाइक सवार की एक्सीडेंट में हालत इतनी खराब हो गई जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। एक्सीडेंट के बाद वहां पर आस पास के लोगों ने सूचना मझगाई पुलिस को दी जिससे मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया। मझगाई पुलिस के द्वारा बाइक चालक की पहचान की जा रही है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *