ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रामनगर व बढ़नी में चोरों ने दिया घटना को अंजाम, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
बैटरी चार्जर व हजारों रुपए नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ,चार नये बैटरे की कीमत करीब होती है पचास हजार
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी- नववर्ष के शुभ अवसर पर एक ओर जहां लोग एक-दूसरे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर खुशियां मना रहे थे। और स्थानीय पुलिस भी सतर्क होकर जगह जगह पर चेकिंग अभियान चला रखी थी। वहीं ढेबरुआ थाना क्षेत्र में उसी रात दो जगहों पर ई-रिक्शा गाड़ियों से आठ बैटरा चोरी कर चोरों ने स्थानीय पुलिस को चुनौती दे दी है। राम नगर गांव में चोरों द्वारा ई-रिक्शा ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं। जिसके पीछे एक चारपहिया वाहन भी चल रही है। जिससे साफ पता चलता है कि चोर रात्रि में गाड़ियों से चलकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की रेकी करते हैं ।और मौका मिलते ही घटना को अंजाम देते हैं।


पहली घटना- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के राम नगर निवासी राम जी अग्रहारि ने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मंगलवार रात को घर के सामने ई-रिक्शा गाड़ी UP 55 AT9147 खड़ा करके कमरे में सोने चला गया था। सुबह उठकर देखा तो उसका गाड़ी घर से गायब था। काफी खोजबीन करने पर ई-रिक्शा घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खड़ा पाया गया ,लेकिन उसमें से चारो बैटरा गायब था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो देखा गया कि सुबह 03:43 मिनट पर कुछ लोग ई रिक्शा खींचकर कर ले जाते हुए दिख रहे हैं और उसके पीछे-पीछे एक चार पहिया गाड़ी जाते हुए भी दिखाई दे रही है। जिससे साफ पता चलता है कि चोर उक्त गाड़ी से चलकर घटना को अंजाम देते हैं। पीड़ित राम जी का कहना है कि वह लोन पर गाड़ी लिया था,जिसका किस्त भी भरना पड़ता है और उसी से उसके परिवार का रोजी रोटी चलता था। अब नया बैटरा खरीदने पर करीब पचास हजार रुपए का खर्च आयेगा। अभी उसके पास कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे वह काफी परेशान है।

दूसरी घटना – ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बढ़नी अंतर्गत नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नं 3 लोहिया नगर निवासी विजय कुमार मौर्य ने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह किराये पर ई-रिक्शा लेकर लोगों के दुकान मकान पर पानी पहुंचाने का कार्य करता है। बीते मंगलवार की रात घर के सामने गाड़ी खड़ी कर चार्ज में लगा कर घर के अंदर कमरे में सोने चला गया था । सुबह 5 बजे उठकर देखा तो बैटरी ई- रिक्शा घर के सामने न होकर कुछ दूर सागर ढाबा के पास मिला ,जिसमें चारों बैटरी व चार्जर और एक हजार बैग में रखा सीट के नीचे गायब था।
उक्त संबंध में ढेबरुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है।मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *