गुरु गोविंद सिंह महाराज के बच्चों के बलिदान दिवस पर हुआ संगोष्ठी

विश्व सेवा संघ संवाददाता
शरदेन्दु त्रिपाठी

शोहरतगढ़ भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मंडल के तत्वाधान में मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सभागार में गुरु गोविंद सिंह महाराज के बच्चों के बलिदान दिवस पर वीर बाल दिवस संगोष्ठी शोहरतगढ़़ मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न। वीर बाल दिवस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए गुरु गोविंद सिंह महाराज के पूरे परिवार का महत्वपूर्ण योगदान है, ऐसे महापुरूषों के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक किशोरी लाल ने कहा कि हमारे गौरवशाली इतिहास को छुपाने का प्रयास किया गया है, गुरु गोविंद सिंह ने अपने पुत्रों को धर्म और सिद्धांतों के मार्ग पर चलना सिखाया एवं उन्हें अन्याय के खिलाफ लड़ने और अपने देश धर्म के लिए बलिदान देने के लिए प्रेरित किया। उनके सबसे छोटे साहिबजादे जोराबर सिंह 6 वर्ष और फतेह सिंह 9 वर्ष को सरहिंद के मुगल गवर्नर वजीर खान ने पकड़ लिया था। उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने अपने धर्म को छोड़ने से इनकार कर दिया। इस पर वजीर खान ने उन दोनों साहिबजादों को जिन्दा ही दीवार में चुनवा दिया था। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र वर्मा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज सिखों के दसवें गुरू थे। और उनका जीवन धर्म और न्याय के लिए संघर्ष का प्रतीक रहा। इस दौरान नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा,रविन्द्र वर्मा,किशोरी लाल,जय प्रकाश वर्मा, राधेश्याम मिश्रा, महातम चौधरी, वाशुदेव शर्मा, रामविनोद यादव, अभिषेक चौधरी, विवेक चौधरी, श्याम बिहारी कौशल, शशि कपूर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *