जिला निगरानी समिति की सदस्य नामित हुई शोहरतगढ़ चेयरमैन उमा अग्रवाल

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

सिद्धार्थनगर।आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ चेयरमैन उमा अग्रवाल को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का सदस्य नामित किया गया है। उक्त की जानकारी देते हुए परियोजना निदेशक नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं सचिव ग्राम्य विकास अनुभाग-2 द्वारा जारी पत्र के क्रम में जनपद स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा समिति) का गठन किया गया है। जिसमें सांसद जगदम्बिका पाल, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष नामित है, तो वहीं शोहरतगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर चेयरमैन गोविन्द माधव को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का सदस्य नामित किया गया। आपको बता दें कि निर्दलीय चुनाव जीतकर अपनी टीम के साथ बीते 7 फरवरी 2024 को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भुपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक साहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में शोहरतगढ़ चेयरमैन श्रीमती उमा अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इसके बाद लगातार वे भाजपा नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी हित में कार्य कर रही थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी जगदम्बिका पाल के प्रचार प्रसार में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही। संगठन भंग होने के बाद नये सिरे से सदस्यता अभियान में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यही माना जा रहा है कि जनपद स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य नामित कर पार्टी ने उन्हें सम्मानित किया है। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का सदस्य नामित होने पर चेयरमैन उमा अग्रवाल ने भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। निगरानी समिति के सदस्य नामित होने पर उनके बधाईयों का तांता लगा रहा। इस दौरान शक्ति शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सन्तोष श्रीवास्तव, बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि, भाजपा नेता किशोरी लाल, भाजपा नेता रविन्द्र वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जय प्रकाश वर्मा, राधेश्याम मिश्रा, महातम चौधरी, वासुदेव शर्मा, रामविनोद यादव, अभिषेक चौधरी, विवेक चौधरी, श्याम बिहारी कौशल, शशि कपूर, सभासद बाबूजी अंसारी, वकील खान, दिनेश कुमार, अभिलाष मिश्रा, विक्रान्त सिंह, सोनू महतो, सुरेश कसौधन, महेश कसौधन, श्रवण पटवा, इजहार मंसूरी, अमित कुमार चौधरी, चन्दन पाण्डेय, गौरव कुमार कसौधन, विजय कुमार गुप्ता, हेमन्त गौतम, अखिल कुमार, विकास मित्तल, गजेन्द्र जायसवाल, मनोज कुमार तिवारी, अरविन्द अग्रहरी, सुनील कुमार जायसवाल, हरिओम, रामकिशोर उमर, बनवारी गुप्ता समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *