IMG 20241212 WA0064

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी- ढेबरुआ पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। यह गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 181/24 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत हुई। गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों में गुड्डू चौहान पुत्र स्वर्गीय रामबरन निवासी मधवानगर और संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद निवासी बढ़नी शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक इंडेन गैस सिलेंडर और दो एल्यूमिनियम के भगौने ढक्कन सहित बरामद किये। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में की गयीं। क्षेत्राधिकारी सुजीत राय और थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमला यादव, हेड कांस्टेबल विजय गुप्ता, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र मौर्या और कांस्टेबल विशाल गौड़ शामिल थे। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता से पुलिस ने क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण का सन्देश दिया है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *