IMG 20241206 WA0076

भगवान श्रीराम के आदर्शों से सीख लें – श्याम सुन्दर चौधरी (जिलाध्यक्ष अपना दल एस)

  • ग्राम पंचायत अहिरौला में धनुष यज्ञ मेले का हुआ आयोजन।

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी – ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत अहिरौला में धनुष यज्ञ मेले का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) श्याम सुन्दर चौधरी धनुष यज्ञ मेले का फीता काटकर उदघाटन किया। मेले में गांव के कलाकारों ने सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का सजीव मंचन किया। भगवान श्री राम के धनुष तोड़ते ही मेला मैदान जयकारों से गूंज उठा। वहीं धनुष यज्ञ मेले के उदघाटन के दौरान जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने कहा कि राम लीला का मंचन सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह सनातन धर्म को जानने का माध्यम है। सभी का दायित्व है कि इस आयोजन के साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों से सीख लें। उन्होंने बताया कि मेरे पिता जी स्व0 राम चन्द्र चौधरी ने अपने साथियों संग 1974 में धनुष यज्ञ मेले का आयोजन किया था, जो आज भी चला है। उन्होंने कहा कि मैं छोटे से गांव का निवासी हूं। मेरा क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। क्षेत्र में विकास कार्यों की जरूरत है। मैं भगवान श्रीराम चन्द्र से प्रार्थना करता हूं कि मेरे गांव, क्षेत्र और जनपद में अपनी दया दृष्टि बनायें रखें। ग्राम प्रधान लाल सिंह चौधरी ने कहा कि श्री राम सभी रूपों से पूजनीय हैं। रामलीला हमारे समाज को एक सकारात्मक और संगठनात्मक विचारधारा के लिए प्रेरित करती है। इसके पूर्व राम जन्म, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार आदि प्रसंगों का कलाकारों ने मंचन किया। रामजन्म होते ही पंडाल में मौजूद महिलाओं ने सोहर गाया और पुष्प वर्षा की। इस मौके पर धनुष यज्ञ मेला समिति के पूर्व संरक्षक राम चन्द्र चौधरी, मंथू प्रसाद व सुखमिलन शर्मा को श्रद्धांजलि दी गयीं। बैठक में समिति के संरक्षक गोपाल शमसेर चौधरी, जे0पी0 शर्मा, देवनारायण यादव, प्रेमचंद, श्याम प्रकाश, रामजी मिश्र, अनिल पासवान, के0पी0 पासवान, विजय सिंह चौधरी आदि मौजूद रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *