विश्व सेवा संघ, संवाददाता
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील के राजस्व ग्राम हसुडी औसानपुर का जहाँ पशुचर भूमि गाटा सं. 8 व 20 पर प्रधान व ठेकेदार की मिलीभगत से पी. डब्लू. डी. सड़क का निर्माण कार्य सत्र 2022-23 में प्रारम्भ हुआ जिस के संबंध में उसी समय ग्रामवासियों द्वारा विभागीय जांच की शिकायत की गई थी तो कुछ दिन के लिए कार्य रोककर फिर शुरू करवा दिया फिर क्रमसः उ. प्र. राजस्व परिषद व जिलाधिकारी महोदय सिद्धार्थनगर को सपथ पत्र के माध्यम से अवगत कराने पर जांच करने आये लेखपाल ने कार्य न होने का रिपोर्ट लगा दिया। वहीं शिकायतकर्ता ग्रामवासी जय त्रिपाठी, मनीष, अशोक, दिलीप आदि का कहना है कि उपरोक्त पशुचर के बगल में ही चकरोड़ है जो के प्रधान के ही सहयोगियों के कब्जे में इसीलिए प्रधान जी चकरोड़ के बजाय पशुचर की भूमि पर ठेकेदार के साथ मिलकर निर्माण कार्य करवा रहे हैं। बताते चलें की पशुचर 132 श्रेणी की भूमि है जिस पर आशय से हटकर निर्माण होना गैर कानूनी है।
