IMG 20250204 WA0231

एसएसबी ने चार पहिया वाहन पर लदी 25 बोरी विदेशी मक्का के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

माल सहित अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम को किया सुपुर्द

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी – एसएसबी 50 वी वाहिनी डी कम्पनी के जवानो द्वारा चार पहिया वाहन पर लदी 25 बोरी विदेशी मक्का के साथ एक अभियुक्त को बढ़नी से इटवा मार्ग पर दबोच लिया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु बरामद माल समेत अभियुक्त को कस्टम बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल डी कंपनी बढ़नी प्रभारी उमेश जाधव ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर मंगलवार को बढ़नी से इटवा जा रही मार्ग पर वाहन अल्टो 800 को रोका गया और वाहन को चेक किया गया तो 25 बोरा विदेशी मक्का बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान भगवान दास पुत्र दामोदर उम्र 46 वर्ष निवासी नगर पंचायत बढ़नी के रूप में हुई है। जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु वाहन पर बरामद विदेशी मक्का समेत गिरफ्तार अभियुक्त को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त बरामदगी मे एसएसबी सब इंस्पेक्टर महेश सिंह, मुख्य आरक्षी पंकज कुमार, जितेंद् कुमार, अमर पाल रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *