पाकिस्तान की सेना ने भारत के 15 सैन्य ठिकाने को टारगेट बनाया, भारत ने उसकी सारी कोशिश नाकाम कर दी. साथ ही लाहौर में घुसकर बदला ले लिया.

विश्व सेवा संघ, संवाददाता

नई दिल्ली : Operation Sindoor Part 2: भारत लगातार तनाव कम करने की बात कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान ने एक बार फिर उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की. जिसमें 7 और 8 मई की बीच की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को उसने टारगेट किया.

इस हमले का एक बार फिरसे भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है. पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले को भारतीय सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया. साथ ही जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के अंदर एयर स्ट्राइक करके लाहौर में उसके एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है.

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *