विश्व सेवा संघ न्यूज टीम बढ़नी, सिद्धार्थ नगर

बढ़नी– बिना परमिट के चावल लाद कर जा रहे ट्रक को मण्डी शुल्क वसूलने के बाद छोड़ दिया गया। ट्रक पर 330 क्विंटल चावल लादकर अवैध रूप से बिहार से लखीमपुर खीरी भेजा जा रहा था। मण्डी सचिव रामजी यादव ने जांच के दौरान परसा के पास एक ट्रक पर बोरी लदा देख रुकने का इशारा किया। जिसके बाद ड्राइवर तेजी से वाहन लेकर भागने लगा। मामला संदिग्ध होता देख मण्डी सचिव रामजी यादव ने ट्रक का पीछा किया। ढेबरुआ के पास ट्रक को रोकवाया गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उस पर 668 बोरी में 330 क्विंटल चावल लदा हुआ था। कागजात मांगने पर ड्राइवर कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। उन्होंने चावल मालिक शिवप्रसाद निवासी भारतभारी थाना डुमरियागंज से बात की। जिसके बाद 1.65 लाख रुपये मण्डी शुल्क जमा करने के बाद ट्रक को छोड़ दिया गया। इस दौरान मण्डी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार कन्नौजिया, नफीस आलम आदि मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *