bsa nagara caka ka pasa cal raha kasana ka thharana paratharashana savatha a93ae1a667cb5e1c5a3c22cbe3636e48

विश्व सेवा संघ, संवाददाता

पलियाकलां। सुहेली नदी की डिसिल्टिंग (गाद सफाई) और नकहुआ पुल के नाले की सफाई की मांग को लेकर बंसी नगर चौकी के पास किसानों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। साथ ही भूख हड़ताल शुरू करने की भी बात कही है।

मंगलवार शाम दुधवा मुख्यालय से वार्डन महावीर सिंह और पलिया तहसील से नायब तहसीलदार अखिलेश श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। करीब एक घंटे तक चली बातचीत में अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी।

दुधवा मुख्यालय के वार्डन महावीर सिंह ने बताया कि किसानों से मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्य का सर्वे पूरा कर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बजट विभाग के खाते में स्थानांतरित होते ही कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाएगा।

हालांकि, प्रशासन की ओर से दिए गए इस आश्वासन से किसान संतुष्ट नजर नहीं आए। किसानों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है और केवल आश्वासन से समाधान नहीं होगा। उन्होंने बुधवार को डीडी कार्यालय के पास बड़े आंदोलन की घोषणा करते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक सुहेली नदी की डिसिल्टिंग और नकहुआ पुल के नाले की सफाई का कार्य शुरू नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *