विश्व सेवा संघ समाचार | सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ (302) अंतर्गत विकासखंड बढ़नी के ग्राम कठेला शर्की में गरीब कल्याण संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसेवी रामगोपाल यादव का जन्मदिवस सम्मान समारोह के रूप में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर रामगोपाल यादव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया तथा सभी ने उन्हें शुभकामनाएं एवं दीर्घायु की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।
अपने संबोधन में रामगोपाल यादव ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर लालजी यादव, कौशल यादव, पप्पू चौहान, अनिल निषाद, संजय यादव, अरुण यादव, मनोहर पटेल, सुरेश यादव, आदित्य यादव, अब्दुल, तबरेज आलम, राहुल चौहान, फूलचंद प्रजापति, मंजू देवी, सीमा चौहान, सलमान खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान दिवाकर यादव का जन्मदिवस भी केक काटकर एवं माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिससे समारोह का उत्साह और भी बढ़ गया। कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक एकता एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
