विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

तिकुनिया। मंडी समिति परिसर में छप्पर डालकर रह रहे देवनारायण निषाद के घर में सोमवार रात आग लगने से नकदी सहित पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

करीब दस बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में घर में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई, साइकिल, सिलाई मशीन और करीब 25 हजार रुपये की नकदी जल गई। घटना के बाद परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया। देवनारायण ने बताया कि सूरतनगर में 14 वर्ष पहले हुए कटान के बाद से वह यहीं छप्पर डालकर रह रहे हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर मौके पर पहुंचे और परिवार को राशन उपलब्ध कराया। साथ ही लेखपाल को भी घटना की जानकारी दी गई है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *