विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

निघासन (खीरी) – जिला लखीमपुर खीरी के विकाश खंड निघासन क्षेत्र में सिंगाही–सिंधौना मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर भरे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग करते हुए जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत न होने से यह खतरनाक हो चुकी है और आए दिन हादसे हो रहे हैं।

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को एसडीएम राजीव निगम को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था और ग्राम पंचायत की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की जाएगी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान शिवराज कनौजिया, पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद वर्मा, नवल किशोर, सुधीर गुप्ता, समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *