विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

मितौली (खीरी) – जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक अप्रैल से दाखिले शुरू होने जा रहे हैं। इस बार जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के 54 छात्र-छात्राओं के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय में कुल 80 सीटों पर प्रवेश होना है। ऐसे में चयनित छात्रों को समय रहते जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, ताकि दाखिले में कोई परेशानी न आए। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की अपील की है।

प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहले चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, निवास व जाति प्रमाणपत्र, फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जरूरी होंगे। इसके बाद छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा और फिर प्रवेश फॉर्म भरकर जमा करना होगा।विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों को आवंटित नवोदय विद्यालय की जानकारी दी जाएगी और तय तिथि पर उन्हें रिपोर्ट करना होगा। साथ ही अभिभावकों की काउंसलिंग भी होगी, जिसमें विद्यालय के नियम, अनुशासन और हॉस्टल व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जाएगी।परीक्षा प्रभारी अनूप मिश्र ने बताया कि नया सत्र अप्रैल से शुरू होगा और चयनित छात्रों को जल्द ही बुलावा भेजा जाएगा।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *