आदित्य यादव परसा व अनंत पथरदेइया के रहने वाले दोनों छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान, लोगों में खुशी का माहौल

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी -ंसिद्धार्थ नगर जनपद के विकास खंड बढ़नी स्थिति बरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज पथरदेइया के दो छात्रों का नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है। इस विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
चयनित छात्रों में आदित्य यादव और अनंत शामिल हैं। इन छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए नवोदय विद्यालय में प्रवेश एक महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है, जो उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाता है।
इस सफलता में विद्यालय के अध्यापक गणों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने छात्रों को शैक्षिक और मानसिक रूप से तैयार किया है। उनके मार्गदर्शन और अतिरिक्त प्रयासों से सफलता हासिल करने में छात्र छात्राओं को काफी मदद मिल रहा है।
विद्यालय संचालक राम सूरत यादव ने बताया कि माह दिसंबर 2025 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में कालेज के पढ़ने वाले दो छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसमें निर्धारित 100 अंकों में आदित्य यादव (परसा) 97.50 प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है।और अनंत (पथरदेइया) 100 में 92.50 अंक प्राप्त किया है। जिसका पूरा श्रेय विद्यालय प्रबंधन अध्यापक गणों को जाता है। लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। दोनों छात्रों को विद्यालय परिसर में फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में प्रबंधक राम मूरत यादव, संचालक राम सूरत यादव, प्रधानाचार्य रेनू यादव, उपप्रधानाचार्य हरिश्चंद्र यादव, माधव प्रसाद पांडे, अध्यापिका कल्पना पांडे, सोनाली सिंह, खुश्बू चौरसिया, नेहा वर्मा, दीक्षा श्रीवास्तव, गीता कशौधन, याशमीन, गुलफिश, विशाल पांडे आदि लोगों ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *