विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

निघासन। दक्षिण निघासन के लुधौरी वन रेंज के गांव झंडी में मंगलवार को खेत के पास संदिग्ध जंगली जानवर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जानवर तेंदुए जैसा प्रतीत हो रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में दीपू कश्यप के खेत के पास अचानक जंगली जानवर दिखाई दिया। लोगों के शोर मचाने पर वह पास के गन्ने के खेत में घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ पैरों के निशान मिले हैं, जिससे तेंदुए की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फिशिंग कैट होने की संभावना भी बताई गई है।वन दरोगा पीयूष कुमार ने बताया कि पहचान के लिए क्षेत्र में कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। मौके पर वन रक्षक संघसेन, एसटीपीएफ जवान शानू वर्मा और विमल गौतम मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *