विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

मैगलगंज। कोतवाली के पास अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से गांव रहजनिया निवासी देवकी (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव थाने के गेट पर रखकर हाईवे जाम कर दिया।

देवकी मंगलवार को पति राकेश कुमार के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी। थाने के गेट पर किसानों के धरने के कारण जाम लगा था, तभी अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे देवकी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ यादुवेंद्र यादव ने परिजनों को समझाया और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *