विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

पलियाकलां (खीरी) – पलिया बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एसोसिएशन की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रविंद्र कुमार शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी रामनरेश, इंतजार हुसैन, भागीरथ शाक्य, दीपक कुमार पाण्डेय, संजय कुमार राठौर और भारत भूषण गुप्ता की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन 18 मार्च को दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

नामांकन पत्र 23 और 24 मार्च को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी। नाम वापसी 27 मार्च को दोपहर दो से चार बजे तक की जा सकेगी। इसके बाद शाम पांच बजे वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

मतदान छह अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। उसी दिन शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी, जो अंतिम परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *