विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

निघासन (खीरी) – निघासन तहसील की ग्राम पंचायत बरोठा में एयरटेल का नया टावर स्थापित किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र के ग्राहकों को लंबे समय से चली आ रही खराब नेटवर्क की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

स्थानीय निवासियों के द्वारा बताया जा रहा है कि पहले नेटवर्क की इतनी गंभीर समस्या थी कि मोबाइल पर बात करते समय यह सोचना पड़ता था कि किस स्थान पर नेटवर्क मिलेगा। ग्रामीण अक्सर सही सिग्नल के लिए संघर्ष करते थे।

बरोठा निवासी मनोज पाण्डेय(संजय) जी के द्वारा बताया जा रहा है कि इंटरनेट चलाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों को अक्सर नेट चलाने के लिए अपने घर के बाहर या घरों को छतों पर जाना पड़ता था। इस टावर के लगने से जो भी इसके रेंज में ग्राम पंचायत आएंगी वहां तक अच्छी नेटवर्क की व्यवस्था हो सकेगी। और इस टावर की वजह से ही एयरटेल के उपभोक्ता भी बढ़ सकते है।

अब एयरटेल टावर लगने से ग्राहकों की यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है, जिससे उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

बताया जा रहा है कि एयरटेल टावर की नेटवर्क रडार 5 किलोमीटर तक रखी जा सकती है जिससे कि इस रेंज में जो भी ग्राम पंचायत आती है वह के ग्राम वासियों को भी अच्छी नेटवर्क की कॉन्टेक्टविटी मिल सके।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *