विश्व सेवा संघ, संवाददाता अजय मौर्य

लखीमपुर खीरी के विकासखंड निघासन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोठ में मार्ग जर्जर हालत में है। यह सड़क ग्राम सभा के बीच से गुजरती है और जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जबकि ग्राम पंचायत में पूर्ण रूप से इंटर लॉक रोड बनी हुई है मगर सिर्फ यही कुछ 100 मीटर की सड़क किसी की नजर में नहीं आई है जो यह सड़क बन सकें।

ग्रामीणों का कहना है की बरसात के मौसम में इस सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए निकलना मुस्किल हो जाता है और  कई बार इस सड़क से निकलते समय फिसल गिरकर चोटिल भी हो चुके है।

इस खराब सड़क के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यह सड़क पर बरसात के मौसम में सड़क के ऊपर पानी भर जाता है जिससे ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है की इस समस्या की शिकायत कई बार सम्बंधित अधिकारीयों से गई है मगर जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है जिसके बाद भी ग्रामीण प्रशासन से आस लगायें बैठे है।

! प्रशासन कब जागेगा।..?

! इस सड़क मरम्मत होगी मगर कब।..?

! स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान।..?

! कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्यवाही।..?

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *