सैकड़ों छात्र छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु दी गई जानकारी

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव” थाना ढेबरुआ के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति व साइबर क्राइम, मिशन शक्ति केंद्र, बहू बेटी सम्मेलन एवं नए कानून के संबंध के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के बरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज पथरदेइया में बुधवार को दहेज उत्पीड़न व 03 नये कानून के बारे में महिला सशक्तिकरण संबंधी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न हेल्पलाइन नंबर, कानूनों की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किये गये अभियान के तहत जागरुक किया गया। महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा ,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन ,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ,108 एंबुलेंस सेवा ,1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन,1098, चाइल्ड हेल्पलाइन,102, स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई।
उक्त अवसर पर उ0नि0 राजाराम यादव , साइबर प्रभारी थाना ढ़ेबरुवा, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहित कुमार पाण्डेय, संचालक राम सूरत यादव, उपप्रधानाचार्य हरिश्चंद्र यादव, माधव प्रसाद पांडे, विशाल पांडे, संजय साहू, सोनाली सिंह, कोमल गुप्ता, खुश्बू चौरसिया राधेश्याम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *