सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने झंडा रोहण व मिष्ठान वितरण कर मनाया राष्ट्रीय पर्व
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी- देश की आजादी का 77 वां गणतंत्र दिवस जहां पूरे भारत वर्ष में धूमधाम से मनाया गया । वहीं बढ़नी क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों कॉलेजों, अस्पतालों सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों ने मिष्ठान वितरण कर धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में गांधी आदर्श इंटर कालेज बढ़नी, आर्यकन्या , दयानंद, अमर बाल विद्या मंदिर, यूरो किड्स पब्लिक स्कूल , सरस्वती बाल विद्या मंदिर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मधवानगर , प्राथमिक विद्यालय डढ़ऊल ,जामिया अहले सुन्नत इसातुल इस्लाम बढ़नी , फातमा गर्ल्स स्कूल दुधवनिया बुजुर्ग, डिवाइन पब्लिक स्कूल, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, विजय सूर्य बाल विद्या मंदिर, सुभद्रनाथ कन्या महाविद्यालय भरौली,बरसाती यादव इण्टरमिडियट कालेज पथरदेइया, बृजेश्वरी इंटर कालेज घरुआर, पब्लिक सिटी मान्टेश्वरी स्कूल दुधवनिया खुर्द, पुलिस चौकी बढ़नी ,थाना ढेबरुआ ,कस्टम कार्यालय ,एसएसबी कैंप, स्टेट बैंक, पंजाब बैंक, अर्बन बैंक, विकास खंड बढ़नी कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय ,स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी, युग कृष्णा गैस एजेंसी , विजया पेट्रोल पंप बढ़नी व समय माता कठेला पंप मलगहिया ,केसी आटोमोबाइल्स पंप मड़नी,रुबी हेल्थ केयर, सिद्धार्थ नेत्रालय, स्टार हेल्थ केयर ढेकहरी, संजीवनी हेल्थ केयर, मारिया हेल्थ केयर, नवजीवन हास्पिटल, मित्तल फ्रैक्चर क्लीनिक सिद्धार्थ डायग्नोस्टिक सेंटर, बलरामपुर पैथोलॉजी, आमन हास्पिटल, डीएसके मल्टिस्पेशलटी हास्पिटल,भोले शंकर ट्रेडर्स सहित क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में भी झंडा रोहण कर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ ही क्षेत्र के कई विद्यालयों में खेलकूद,नृत्यगान , राष्ट्रीय गीत, आदि कार्यक्रम आयोजित कर मिष्ठान वितरण किया गया।
