विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

अर्जुन यादव

बढ़नी- बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के पब्लिक सिटी मॉन्टेसरी जूनियर हाई स्कूल, दुधवनिया खुर्द में बसंत पर्व का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के पूजन एवं आराधना से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और नई ऊर्जा का पर्व है। यह दिन विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक सोच, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण को मजबूत करता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने बच्चों को बसंत पर्व के महत्व पर प्रेरणास्रोत शब्दों से संबोधित किया तथा ज्ञान, अनुशासन और परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण बना रहा। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव , शिक्षक राजू पांडेय ,रविन्द्र कुमार चौधरी, शिव शंकर, राज कुमार चौरसिया, हिमांशु मिश्रा, मुकलेश आर्य , नीरज कुमार,रमई राम , शनि देवल , विनय कुमार,उमंग चौधरी, सुनील कुमार चौधरी शिक्षिका श्री मती कुसुम , सुषमा पाण्डेय,प्रियंका चौधरी, माया चौधरी, प्रीती जायसवाल, नेहा यादव, अंजनी विश्वकर्मा सहित सभी शिक्षक व सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *