विश्व सेवा संघ, संवाददाता : योगेन्द्र जायसवाल
सिद्धार्थनगर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा दिनांक 11/12-01-2026 की देर रात्रि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में चल रही रात्रि चेकिंग, गश्त, पिकेट ड्यूटी एवं पीआरवी कर्मियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थलीय समीक्षा की तथा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान डॉ. अभिषेक महाजन ने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के इस औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में सक्रियता देखने को मिली, वहीं आमजन में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।
