विश्व सेवा संघ हिन्दी दैनिक
संवाददाता: जय प्रकाश त्रिपाठी
सिद्धार्थनगर | 06 जनवरी 2026

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा तथा थाना त्रिलोकपुर प्रभारी चंद्रकांत पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में ग्राम सभा तराव में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से—


प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,
रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम,
मातृ शक्ति को संबल,
निराश्रित महिला पेंशन योजना,
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
सहित अन्य योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।


इसके साथ ही एंटी-रोमियो अभियान एवं साइबर अपराध से सुरक्षा को लेकर महिलाओं को सजग किया गया तथा आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
👉 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
👉 1090 – वूमेन पावर हेल्पलाइन
👉 181 – महिला हेल्पलाइन
👉 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
👉 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
👉 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
👉 108 / 102 – स्वास्थ्य व एंबुलेंस सेवा
👉 101 – अग्निशमन सेवा


कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे और पहल की सराहना की।
मिशन शक्ति टीम में शामिल रहे—
उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय,
उपनिरीक्षक तल्लिमुद्दीन खान,
हेड कांस्टेबल धनंजय दुबे,
कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव,
महिला कांस्टेबल प्रीति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *