शोहरतगढ़़/ बढ़नी
युवा पत्रकार प्रेस क्लब शोहरतगढ़़ में चुनाव प्रक्रिया एवं सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को एक आवश्यक बैठक किया गया। वहीं उक्त बैठक युवा पत्रकार प्रेस क्लब के संचालक सरताज आलम के आफिस में किया गया जिसमें किसी कारणों से राष्ट्रीय अध्यक्ष आ सकें। वहीं बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा के निर्देशन पर तहसील शोहरतगढ़़ कमेटी के कार्यों एवं कार्यकाल की समीक्षा, अभियान पर विचार-विमर्श, सदस्यता तथा सदस्यता शुल्क जमा न करने वाले सदस्यों को विलोपन सूची में शामिल करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की आयीं।
सरताज आलम ने कहा कि युवा पत्रकार प्रेस क्लब की सदस्यता हेतु 250 सदस्यता शुल्क एवं 25 फार्म शुल्क निर्धारित कर सदस्य बनने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निश्चित किया गया। वहीं आवश्यक दस्तावेजों में प्रेस आईडी अथवा पीआरओ पत्र की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो की मांग किया गया। कमलेश मिश्रा ने कहा कि तहसील शोहरतगढ़़ स्तरीय चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्यों के लिए न्यूनतम 02 वर्ष की सक्रिय सदस्यता, 21 वर्ष की आयु, स्नातक अथवा समकक्ष शैक्षिक योग्यता एवं पत्रकारिता में कम से कम 02 वर्ष का अनुभव अनिवार्य होगी। वहीं बैठक में पत्रकार हित एवं सुरक्षा को लेकर चर्चा किया गया।
इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार साथियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जो पत्रकार साथी अब इस दुनिया में नहीं है उनके कुटुम्ब को भी सम्मानित किया जायें। जिसकी सूची बनाने पर चर्चा किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सरताज आलम, कमलेश मिश्रा, अध्यक्ष श्रवण पटवा, महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष पियूष सिंह, कोषाध्यक्ष शरतेंदु त्रिपाठी, रामानन्द पाण्डेय, समीर खान, राकेश बाबा, इसरार हुसैन, चन्द्र प्रकाश, अभिषेक शुक्ला, अमिताभ श्रीवास्तव, शिवरतन कन्नौजिया, वकील खान, अशरफ अंसारी, दिनेश कुमार, अशोक दूबे सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहें।
