विश्व सेवा संघ, संवाददाता
आदिल अली
निघासन खीरी- निघासन मे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम बहुत ही भव्य हो रहा है महायज्ञ के तीसरे दिन पर बीस हजार श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। गायत्री महायज्ञ जिले का सबसे बड़ा यज्ञ है।जिसमें दूर दराज से श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग आए हुए हैं। गायत्री महायज्ञ में सेवा देने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु व भक्त वहां पर पहुंच रहे हैं।जिसका आयोजन 1 जनवरी से 5 जनवरी तक निघासन झंडी रोड पर हो रहा है। इस आयोजन को लेकर बहुत ही भव्य तरीके से तैयारी एक वर्षों से की जा रही थी।
महायज्ञ के कार्यक्रम में भक्तों का जन सैलाब देखकर पुलिस प्रशासन व गायत्री परिवार से जुड़े हुए लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही व्यवस्थित ढंग से संभाली है। गायत्री महायज्ञ बेहद विशाल और भव्य तरीके से किया जा रहा है। सभी भक्तों के लिए वहां पर भोजन की उचित व्यवस्था की गई है अतिथियों के लिए भव्य स्वागत की तैयारी भी की गयी है।
लाखों की संख्या में भक्त वहा पर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। महायज्ञ के तीसरे दिन पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा व क्षेत्रीय विधायक 138 निघासन शशांक वर्मा, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम की इतनी भव्य व्यवस्था ओर लाखों की संख्या में भक्तों का एकत्रित होना महासंगम का दृश्य दर्शाता है। महायज्ञ के कार्यक्रम मे मनमोहक प्रदर्शनी भी लगी हुई है। जिसकी भक्त सराहना कर रहे है।
