विश्व सेवा संघ, संवाददाता
इटवा। इटवा नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को सकल हिन्दू समाज द्वारा एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अयोध्याधाम हनुमानगढ़ी के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी महेश योगी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन विशिष्ट वक्ता रहे।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ किया गया।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, नगरसेवक विकास जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।अपने संबोधन में महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी महेश योगी महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संगठन और संस्कारों में निहित है।
उन्होंने कहा कि जब समाज अपने सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक होकर एकजुट होता है, तभी राष्ट्र सशक्त और सुरक्षित बनता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और समरसता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने समाज को संगठित रहकर सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की आवश्यकता पर बल दिया।सम्मेलन का समापन भारत माता की सामूहिक आरती के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित विशाल जनसमूह ने सहभागिता की। आयोजकों ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, सभी वक्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को संगठित करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अवनीश, नगर प्रचारक राहुल, राकेश साह, राधेश्याम जायसवाल, श्यामलाल चौरसिया, विजय जायसवाल, अखिलेश दीक्षित, मथुरा जायसवाल, नंदलाल सोनी, अभिषेक श्रीवास्तव, शंभूनाथ सोनी, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राजन जायसवाल, राजेश, अखिलेश, घनश्याम सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
