भूखे को भोजन और प्यासे को पानी
यही है गरीब कल्याण संस्था की कहानी।
विश्व सेवा संघ संवाददाता
इटवा। नव वर्ष के अवसर पर संगठन स्थापना दिवस की उपलक्ष के में खुर्शीद खान के सौजन्य से गरीब कल्याण संस्था द्वारा ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा जी के दिशा निर्देश पर गरीब असहायों एवं जरूरतमंदों में पैकेज बनाकर पाच सौ कंबल वितरण किया गया
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी रामगोपाल यादव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संजय यादव, राजू गौतम, मोहम्मद हुसैन, प्रधान प्रतिनिधि नितेश यादव, सद्दाम खान,वृजलाल के साथ सैकड़ों जन उपस्थित रहे
गरीब कल्याण संस्था लगातार जरुरतमंदों का मदद कर रही है
उत्तर प्रदेश के कई कोनों में संगठन कंबल वितरण कर चुकी है
संस्था का एक ही उद्देश्य है जनसेवा करना बस्ती अयोध्या गोरखपुर सिद्धार्थनगर बलरामपुर जैसे उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में यह संगठन कार्यक्रम कर चुकी है वहां पर उपस्थित सभी जनता को संगठन के बारे में जागरूक किया गया तथा जुड़ने के लिए अपील भी किया गया संगठन पूरे उत्तर प्रदेश में विस्तार हो चुकी है और संगठन से लोग जुड़ने के लिए लगातार कॉल कर रहे हैं लगातार इसी लक्ष्य पर संस्था गरीबों और आसहायो का मदद कर रही है समय-समय पर गरीबों के सहयोग के लिए संगठन तात्पर्य रहेगी
