विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
बढ़नी- उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दयाशंकर सिंह से विधायक शोहरतगढ़ विनय कुमार ने मंगलवार को शिष्टाचार भेंट-मुलाकात की। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने मंत्री जी से शोहरतगढ़ विधानसभा के परिवहन ढाँचे को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं विधायक ने प्रसन्नता होते हुए बताया कि शोहरतगढ़ एवं बढ़नी दोनों स्थानों पर नये बस अड्डों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। जिसको लेकर मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि आवश्यक धनराशि शीघ्र जारी की जायेगी और आने वाले महीनों में दोनों बस अड्डों का शिलान्यास किया जायेगा। इसके लिए विधायक ने विधानसभा वासियों की ओर मंत्री जी को हृदय से आभार व्यक्त किया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि इन बस अड्डों के निर्माण से शोहरतगढ़ एवं बढ़नी तथा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को बड़ी सौगात प्राप्त होगी।
