विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी – क्षेत्र में जहांँ अस्पतालों की जगह जगह भरमार है हर चिकित्सक बड़े बड़े रोगो को ठीक करने का दावा भी करते हैं और वहीं मरीजों से मनमाना पैसे लेने के बाद उन्हें टका सा जबाब देकर अन्य जगह जाने के लिए कह देते हैं, वहीं नगर पंचायत बढ़नी में ढेबरूआ रोड पर धर्मकांटा के पास स्थित डीएसके मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के सर्जन डॉ एसएन सोनकर ने क्षेत्र के एक व्यक्ति के बड़ी आंत में कैंसर से पीड़ित मरीज जो सिद्धार्थनगर से पूना तक भटककर थक हार चुका था, उसका सफल आपरेशन कर पूर्ण रूप से स्वस्थ कर नया जीवन प्रदान किया है जिसकी सभी सराहना कर रहे हैं।
विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत बसावनपाकर उर्फ मदरहिया निवासी मो ज़ुबैर जो विगत आठ माह से पेट के दर्द से पीड़ित थे , मरीज के मुताबिक उसने पहले शोहरत गढ़, पूना आदि कई जगहों पर दिखाया जहांँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसके बड़ी आँत में कैंसर और क्रिटिकल कंडीशन बताकर उसका आपरेशन करने से मना कर दिया था। मरीज मो ज़ुबैर ने बताया कि बढ़नी में डीएसके मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल और सर्जन डॉ एसएन सोनकर के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह यहांँ आया। डा सोनकर ने मरीज की जाँच रिपोर्ट और स्थिति को देखते हुए भगवान का नाम लेकर आंत में कैंसर से पीड़ित मरीज मो ज़ुबैर का आपरेशन किया, जो सफल रहा। करीब आठ दिन आब्जर्वेशन में रखने के बाद पूर्ण स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
मो जुबेर ने बताया कि अपने इस बढ़नी क्षेत्र में इतने बड़े चिकित्सक का होना प्रसन्नता की बात है। कहा कि क्रिटिकल कंडीशन के मरीजो को आपरेशन के लिए लखनऊ दिल्ली आदि जगहों पर जाना पड़ता है किन्तु अब क्षेत्र में इतने बड़े चिकित्सक के हर समय मौजूद रहना हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। मरीज के परिजन उक्त चिकित्सक को दुआएं देते हुए नजर आये। परिजनों का कहना है कि हम सभी हिम्मत हार चुके थे डॉ सोनकर ने हम सभी परिजनों का हौंसला बढ़ाया और ईश्वर पर भरोसा रखने की बात कहकर ढाई घंटे चले आपरेशन के बाद चिकित्सक ने मरीज को मौत के मुँह से बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *