विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

जिले के डीएम, सीडीओ, बीडीओ, डीपीआरओ, एडीओ पंचायत का नाम नहीं बता पा रहे पंचायत सहायक
विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
बढ़नी – यूपी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लाख दावे कर लें, लेकिन जमीनी स्तर पर जांच पड़ताल करने पर सच्चाई पता चल ही जाती है। जिम्मेदार अधिकारी धरातल पर उतरकर काम देखने के बजाए आफिसों में बैठकर विकास की फाइलें पलट रहे हैं। और सारा विकास कागजों में हो रहा है। गांवों में पंचायत स्तर पर लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य लाखों रुपये के लागत से भवन बनवाकर  पंचायत सहायकों की नियुक्ति कर कुर्सी,मेज, पंखा , कम्प्यूटर, लाइब्रेरी आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से सरकार की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है। ताज़ा मामला विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जियाभारी का बताया जा रहा है, जहां बीते मंगलवार को मीडिया टीम ने पंचायत भवन जियाभारी का हाल जानने पहुंची तो वहां की पोल खुल गई, जहां विकास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पंचायत सहायक दिलीप कुमार  जिले के डीएम, सीडीओ, बीडीओ, डीपीआरओ, एडीओ पंचायत का नाम नहीं बता पा रहे थे । पंचायत सहायक को गांव के विकास के बारे में कोई जानकारी नही थी। जबकि पंचायत सहायक के नाम पर सैलरी का भुगतान भी हो रहा है।
वहीं मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान विजय प्रकाश ने बताया कि करीब महीने भर से पंखा, कम्प्यूटर, सीपीयू, लाइब्रेरी बुक सब कुछ ब्लाक पर सचिव के पास रखा हुआ है। जिसे बनवाने के लिए गया हुआ है।
उक्त संबंध में बीडीओ बढ़नी के सीयूजी नंबर 9454464746 पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नही हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *