विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- पंचायत बढ़नी बाजार में वार्ड नम्बर-09 राम जानकी मंदिर में नगर निवासी बड़े भाई चन्द्र प्रकाश के नवीन प्रतिष्ठान “गुरुकृपा रेस्टोरेंट” का भव्य उद्घाटन समारोह मंगलवार को चेयरमैन बढ़नी की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी गीता देवी के द्वारा फीता काटकर किया गया। चेयरमैन की धर्मपत्नी गीता देवी ने कहा कि “गुरुकृपा रेस्टोरेंट” प्रतिष्ठान क्षेत्र के लिए एक व्यावसायिक पहल है और इसके संचालकों को बधाई देते हुए यह कामना की कि यह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने यह भी कहा कि यह रेस्टोरेंट न केवल उत्कृष्ट स्वाद और गुणवत्तापूर्ण खाने वाले सामान प्रदान करेगा, बल्कि स्वच्छता और बेहतर ग्राहक सेवा को भी प्राथमिकता देगा। वहीं गुरुकृपा रेस्टोरेंट के उदघाटन के अवसर पर चेयरमैन सुनील अग्रहरि की धर्मपत्नी के साथ में उपस्थित मनोज पाण्डेय, भाई अनिल अग्रहरी, प्रधान ढेबरुआ रामजी यादव, मन्टू अग्रहरी, बृजेश बारी, बृजेश अग्रहरी, विजय कुमार सहित नगर की तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *