पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर अभिषेक महाजन से ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ कराये जाने की मांग

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी – नगर पंचायत बढ़नी में बिना किसी बैकल्पिक व्यवस्था ओवरब्रिज, अंडरपास या बाईपास के वाशिंग पिट चालू होने से अक्सर ट्रेनों का आना जाना व आगे पीछे करने में घंटों रेलवे फाटक बंद रहता है। और रोजाना सैकड़ों ट्रकें व छोटी बड़ी गाड़ियां जो नेपाल आने जाने का मात्र एक ही रास्ता है। जो मेन बाजार व रेलवे स्टेशन से होकर आती जाती है। जिसकी वजह से लंबी कतार लग जाती है। और कोई ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था नहीं होने से घंटों लोगों को जाम के झाम में फंसना पड़ता है।
बताते चलें रविवार को शोहरतगढ़़ के क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार वर्मा नगर पंचायत बढ़नी में जाम की समस्या से परेशान हो गये, जिसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी से उतर कर लोगों से बात चीत करते हुए स्थानीय पुलिस कर्मियों पर लापरवाही करने आरोप लगाते हुए जनपद के पुलिस अधीक्षक से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए गुहार लगाई है। उनका कहना था वह एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौटते वक्त स्वयं जाम की स्थिति का अनुभव किया।जाम में सैकड़ों वाहन पचपेड़वा तिराहे पर ढेबरुआ पुलिस की लापरवाही के कारण काफी देर तक फंसे रहे।इस दौरान आकस्मिक सेवा के लिए जा रहा अग्निशमन वाहन भी फंसा रहा।जब पुलिस के जवान नहीं मौजूद रहे तो मजबूरन अपने सुरक्षाकर्मियों व सहयोगियों के साथ मैंने जाम को समाप्त करवाने का प्रयास किया।
मैं जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन जी से पूछना चाह रहा हूं कि जब बढ़नी में रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है तो पचपेड़वा तिराहा बिना पुलिसकर्मियों के ढेबरुआ एसओ ने क्यों छोड़ दिया है। नगरवासियों की शिकायत है कि ढेबरुआ एसओ जाम से छुटकारा दिलाने की जगह केवल नेपाल जा रही ट्रकों से अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा इन लोगों की शह पर नगर पंचायत में अवैध रूप से स्मैक का धंधा फल-फूल रहा है। अभिषेक महाजन जी मैंने कई बार अपनी आंखों से जाम की यह भयावह स्थिति को देखा है।अगर इस जाम में कोई बड़ी या छोटी घटना हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। अभिषेक जी आप जाम की उस मुश्किल स्थिति को देखने के लिए मेरा फेसबुक लाइव देख सकते हैं।
अगर शीघ्र ही जाम से निजात दिलाने का कोई स्थाई उपाय व कानून व्यवस्था में सुधार पुलिस द्वारा नहीं किया जाता है तो मैं इसकी शिकायत प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा जी से करुंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *