विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
बढ़नी- गोरखपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने डॉ0 सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर के प्रबन्धक डा0 सुशान्त जायसवाल को चिकित्सा क्षेत्र में उनकी अनवरत सेवाओं एवं अतुलनीय समर्पण के लिए बेस्ट चिकित्सक के रूप में सम्मानित किया। समान पत्र प्राप्त करने के उपरान्त डॉक्टर सुशान्त जायसवाल ने कहा कि उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। एक चिकित्सक के रूप में शुद्ध अन्तःकरण एवं निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करना ही उनके जीवन का ध्येय है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये वह अपने कर्म पथ पर अनवरत आगे बढ़ते रहेंगे। डॉ0 सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर के पूरी टीम सहित प्रबन्धक डा0 सुशान्त जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सम्मान से हॉस्पिटल परिवार हर्ष एवं गर्व की अनुभूति करता है। साथ ही इससे जुड़ी हुई जिम्मेदारी को भी समझते हुए नवीनतम चिकित्सा तकनीकी का प्रयोग करते हुए वैश्विक स्तर की आधुनिकतम चिकित्सा सेवाओं के निष्पादन के लिए प्रतिबद्ध है।
