सांसद ने तत्काल पचास हजार की पीड़ित को आर्थिक मदद

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी – सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर भरौली पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार ट्रक द्वारा सैकड़ों भेड़ों को रौंद दिये जाने की अत्यन्त दुखद घटना की जानकारी मिलते ही सांसद जगदम्बिका पाल देर रात लगभग दो बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित, पाल – गडरिया परिवार से मिलकर सांत्वना दी एवं तत्काल ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से वार्ता कर हर सम्भव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि यह हादसा न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गहरा आघात है।दुःख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इस कठिन समय में सबको शक्ति प्रदान करें।

इस दौरान एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा, थानाध्यक्ष ढेबरूआ, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहलवान, युवा भाजपा नेता अनिल अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *