एडीओ पंचायत रामविलास राय व सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में पंचायत भवन पर कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत घरुआर में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ पंचायत रामविलास राय व सचिव संजय कुमार ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना, जन्मप्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। वहीं गांव निवासी रमेश कुमार यादव, भगवान दास, त्रिवेनी जयसवाल, यशपाल गौतम,रामबेलास आदि लोगों ने कार्यक्रम की सूचना समय से नही मिलने का आरोप लगाते हुए गांव में सड़क, पानी बिजली, सामुदायिक शौचालय,नाली, व साफ सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कराये जाने की मांग की है। जिस पर सचिव संजय कुमार ने जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।उक्त अवसर पर एडीओ पंचायत रामविलास राय,सचिव संजय कुमार ,ग्राम प्रधान शारदा देवी, रोजगार सेवक नरसिंह यादव, सफाईकर्मी बिंदु लाल,राम लौटन ग्रामासी राधेश्याम शर्मा, राजू गौतम, प्रमोद कुमार, मिथलेश कुमार यादव, रामशेष सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
