ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एन एच 730 भरौली गैस एजेंसी के पास हुआ सड़क हादसा

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी – ढेबरुआ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर बढ़नी से ढेबरुआ शोहरतगढ़़ मार्ग स्थित भरौली पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे करीब सैकड़ों भेड़ों को कुचल डाला, जिससे घटनास्थल पर ही अधिकांश भेड़ों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर पहंचे ग्रामीणों ने बताया कि यदि चालक निर्धारित गति से चलता, तो इतनी बड़ी क्षति नहीं होती। ट्रक की चपेट में आने से पास से गुजर रही एक मैजिक गाड़ी (संख्या MHO4 LQ 5961) भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक घायल हो गया। बगल की सीट पर बैठा सुभाष चौरसिया (46) निवासी ढेकहरी, थाना ढेबरुआ के सर मे चोट आई है। जिसका इलाज स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में चल रहा था। क्षेत्र के घटना की सूचना पर ढेबरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृत भेड़ों को जेसीबी की सहायता से सड़क से हटाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पशु चिकित्सक समय से पहुंच जाते, तो कई भैडों की जान बचाई जा सकती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सिर्फ एक हादसा नही बल्कि जानबूझकर की गई लापरवाही का परिणाम है। चालक न तो इंसानी जान की कीमत समझते हैं और न ही बेजुबान पशुओं की। बताते चलें कि इस दुर्घटना से सड़क पर सैकड़ों मीटर में मृत भेड़ें पड़ी हुई थीं जिन्हें जे सी बी की मदद से हटाया गया। पशुपालक का नाम ढेबरुआ निवासी दुर्गा बताया जा रहा था, वहीं पशुपालक का परिवार दहाड़े मारकर बिलख बिलख कर रो रहा था। जो अपने आप को लाखों की क्षति हो जाने की बात कह रहा था। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ मयंक दूवेदी ने बताया कि गाड़ी सहित चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *