IMG 20251017 WA0085

पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव व ग्राम प्रधान विजय कुमार पाठक की अध्यक्षता में पंचायत भवन पर कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

विश्व सेवा संघ संवाददाता अर्जुन यादव

बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेवरा में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव व ग्राम प्रधान विजय कुमार पाठक ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना, जन्मप्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव,ग्राम प्रधान विजय कुमार पाठक, रोजगार सेवक अमित पाठक , सफाईकर्मी सत्यदेव व सोहन लाल, ग्रामवासी केशव राम पाठक , रामदीन , हरीलाल, पप्पू, सचिन, इन्द्र बहादुर चौधरी, निसार खान , गोपाल कृष्ण पाठक, विश्नू गौतम सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *