IMG 20250927 WA00521

विकास खंड बढ़नी ब्लाक के सभागार में सैकड़ों कर्मचारियों ने उपस्थित होकर सीखा गुन, समस्याओं पर किया चर्चा

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में संचारी रोग अभियान को सफल बनाने हेतु शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय सभागार में संबंधित उच्चाधिकारियों ने सैकड़ों सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिसमें संचारी रोग अभियान पखवाड़ा को लेकर ब्लाक मुख्यालय बढ़नी के सभागार में सहायक विकास अधिकारी राम विलास राय (पंचायत) द्वारा बैठक बुलाई गई थी । जिसमे समस्त सफाई कर्मचारी गण एवं यूनीसेफ के नीलमणि श्रीवास्तव संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र मौर्य महामंत्री बीरेंद्र कुमार आदि की उपस्थिति रही।बताया जाता है कि अक्टूबर से शुरू होने वाला यह अभियान पूरे महीने चलेगा। इस चरण में संचारी रोग नियंत्रण के साथ-साथ ‘दस्तक अभियान’ भी चलाया जाएगा। जिसमें जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों को साफ-सफाई, हाथ धोने और पानी जमा न होने देने के बारे में जागरूक किया जाता है। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के लक्षण वाले लोगों की पहचान करती हैं और उन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। संबंधित विभाग मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए एंटी-लार्वा स्प्रे और फॉगिंग जैसी गतिविधियों का संचालन करते हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज और आईसीडीएस जैसे अन्य कई विभाग अभियान को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करते हैं। उक्त अवसर पर सैकड़ों सफाई कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *