IMG 20250925 WA0010

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि नगर पंचायत वासियों सहित अन्य गणमान्य लोगों को गणवेश में जरूर आने का निमन्त्रण दिया है। चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि ने मंगलवार सायं को अपने नगर पंचायत परिवार के बीच में पहुंचकर गणवेश के लिए प्रेरित किया। जिसको लेकर लगभग 50 परिवार के लोगों ने गणवेश हेतु चेयरमैन सुनील अग्रहरि से रसीद प्राप्त किया। आपको बता दें कि कार्यक्रम 07.10.2025 को आयोजित है, जिसकी तैयारी जोरों से चल रही हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष की रसीद कटाने वाले लोगों में मंयक मद्धेशिया, अनिल गोयल, रोहित, शिवम्, रवि, भोला, रिंकू अग्रहरी, सचिन मित्तल, रामराज, सूरज, कल्लू, आकाश, सोनू, राहुल सहित पाचासों नगरवासियों थे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *