विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के इटवा भाजपा कार्यालय पर आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत बैठक में पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा की
भाजपा पूरे देश में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाएगी। इस दौरान पार्टी कई सेवा और सामाजिक कार्यों का आयोजन करेगी, जिसका उद्देश्य आम जनता तक पहुंचना और सेवा के माध्यम से संगठन को मजबूत करना है।पूर्व मंत्री डॉ द्विवेदी ने कहा कि
रक्तदान शिविर: 17 सितंबर को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
स्वच्छता अभियान: शहर और गाँव में स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएँगे।
स्वास्थ्य शिविर: स्वास्थ्य केंद्रों की मदद से लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएँगे।
वृक्षारोपण: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा।पूर्व मंत्री डॉ द्विवेदी ने कहा की
भाजपा कार्यालय में बुधवार को आगामी ‘सेवा पखवाड़ा’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाला यह सेवा पखवाड़ा सिर्फ कार्यक्रमों का आयोजन नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय , महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज के गरीब, वंचित और शोषित वर्गों की सेवा का सुअवसर है। यह अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की भावना का साकार स्वरूप होगा। सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, ‘वोकल फॉर लोकल के तहत मेले-प्रदर्शनियां, युवाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं,मैराथन और प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *