विश्व सेवा संघ(न्यूज़ टीम इटवा)

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर।
बस्ती रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजीव त्यागी ने शुक्रवार को डुमरियागंज में फ्लैग मोर्चा कर क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह फ्लैग मोर्चा डुमरियागंज चौराहे से बैदौलगढ़ मार्ग तक निकाला गया, जिसमें ASP सिद्धार्थनगर, CO डुमरियागंज समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
DIG त्यागी ने बताया कि यह फ्लैग मार्च शासन के निर्देश पर कराया गया है, ताकि आम जनता में सुरक्षा का माहौल कायम रहे। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज और इटवा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
इसके साथ ही, अतिक्रमण और जाम की समस्या पर भी उन्होंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि अतिक्रमण हटाकर जल्द ही जाम से राहत दिलाई जाएगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *