IMG 20250728 WA0069

ऊर्जा मंत्री ए0 के0 शर्मा ने अपने अधिकारी UPPCL चेयरमैन आशीष गोयल IAS को अपमानित करने वाला दिया बयान — विनय अग्रहरी

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी- यूपी सरकार के ऊर्जा मंत्री ए0 के0 शर्मा द्वारा बिजली विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया बयान सुर्खियों में हैं। जिसमें वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्होने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग वैश्य (बनिया) समाज के लोगों के लिए किया था,। जिस पर नगर पंचायत बढ़नी निवासी भाजपा नेता विनय अग्रहरी ने बताया की उनका ये बयान दुर्भाग्यपूर्ण है । मंत्री जी को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। इससे समस्त वैश्य (बनिया) समाज कॉफी आक्रोष में है। जबकि बनिया समाज भाजपा को समर्थन करता है ।इससे भाजपा की छवि खराब होगी,।मंत्री जी को सार्वजनिक रूप से बनिया समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए। उक्त संबंध में बढ़नी नगर के विवेक गुप्ता, संजय मित्तल, आकाश गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, विक्की अग्रहरि, अवधेश मद्धेशिया, सुभाष आदि लोगों ने अपनी तीखी प्रक्रिया व्यक्त की है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *